ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए बृहस्पतिवार से आप पंजीकरण करा सकते हैं। 16 दिसंबर को इसकी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चार अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2018 तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण कराने के लिए विलंब शुल्क देना होगा। 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। उसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। आईसीएआई की ओर से देशभर में सीए सीपीटी का आयोजन 16 दिसंबर को कराया जाएगा। आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। काठमांडू (नेपाल) में जो अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें 1700 रुपये शुल्क देना होगा। अबू धाबी, दोहा, मस्कट में परीक्षा देने वालों को 300 डॉलर शुल्क देना होगा। 16 दिसंबर 2018 को सीपीटी का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होगा। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। परीक्षा के लिए भारत में 196 केंद्र बनाए गए हैं।
यह है वेबसाइट : www.icai.org