फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट के बाद हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट के बाद हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी चेतावनी दी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया इन्वेस्टर्स समिट के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान रुका हुआ है। समिट का समापन होते ही अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्य मार्गों के साथ नगर निगम क्षेत्र में गली-मोहल्लों में अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों से करीब 70 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है। उन्होंने नगर निगम, आवास विकास, सिंचाई, विद्युत विभाग आदि की सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटाने की बात कही। कहा कि हाईकोर्ट की ओर से दिए गए छह महीने की मोहलत में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रेमनगर समेत जिन जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, वहां जल्द सड़कों का डामरीकरण, चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें