ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पहली प्री नेशनल नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता 28 जून से दो जुलाई तक दून स्थित जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी पौंधा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में केवल एयर रायफल और एयर पिस्टल की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिता उत्तराखंड स्टेट रायफल एसोसिएशन (यूएसआरए), राना इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स (आरआईएसएस), क्रीड़ा भारती और देवांशी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रो शूटिंग पेयर्स, 20-20 व्यक्तिगत और टीम इवेंट होंगे। इसमें खिलाड़ियों को निशाना लगाने के लिए 20 मौके दिए जाएंगे। रायफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया कि खिलाड़ियों को 20 जून से पहले एंट्री करनी होगी। प्रतियोगिता में 21, 18 और 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्हें एंट्री के साथ आयु का प्रमाण-पत्र भी देना होगा। उन्होंने बताया कि देश में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विजेताओं को कुल 15 लाख रुपये की धनराशि के साथ ही ट्राफी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
---
ड्राफ्ट से जमा होगी एंट्री फीस
पेयर्स और 20-20 स्पर्द्धा में व्यक्तिगत एंट्री दो हजार और टीम एंट्री फीस 1500 रुपये होगी। खिलाड़ियों को उत्तरांचल स्टेट रायफल एसोसिएशन के पक्ष में ड्राफ्ट बनाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन खाते में भी धनराशि जमा की जा सकती है।