गोरखाली महिला हरितालिका तीजोत्सव मेले में प्रस्तुति देने के लिए गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार
गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले के लिए आयोजित ऑडिशन में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर अदाओं के जलवे बिखेरे। ऑडिशन में 14 टीमों का चयन किया गया है। चयनित टीमों को एक सितंबर को आयोजित होने वाले महोत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
बृहस्पतिवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में तीज कमेटी ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में शुभवंती उपाध्याय एवं सूर्य विक्रम शाही ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों व तीज टोलियों ने मंच पर प्रस्तुति दी। जिनमें से बेहतर प्रस्तुति देने वाली 14 टीमों का चयन किया गया।
इस अवसर पर तीज कमेटी अध्यक्ष कलमा थापा ने कहा कि लोकनृत्य एवं लोकगीत हरितालिका तीज की आत्मा है जो गोरखा समुदाय की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि तीज प्रिंसेस के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं।
ऑडिशन में सचिव सरोज गुरुंग, कविता क्षेत्री, मधु खनाल, निर्मला थापा, वंदना बिष्ट, ज्योति कोटिया, संध्या राई, पूजा सुब्बा, माया पंवार, सीमा शाही समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।