फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में नहीं हो रहा पार्कों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत नगर निगम के अधिकतर पार्कों का सौंदर्यीकरण होना है। लेकिन, बजट के अभाव में शहर के दर्जनों पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं हो पा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के पुराने 60 वार्डों में 120 पार्क मौजूद हैं। लेकिन, ज्यादातर पार्कों की स्थिति खराब है।
अमृत योजना के तहत बजट नहीं मिलने के कारण नगर निगम क्षेत्र के पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य अटका हुआ है। विभिन्न वार्डों के पार्षद कई बार अधिकारियों से पार्कों के सौंदर्यीकरण की मांग कर चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि ज्यादातर पार्कों की स्थिति खराब होने के चलते लोग यहां नहीं आते। अगर पार्कों की स्थित बेहतर हो जाए, तो लोग सुबह-शाम यहां टहलने आएंगे। इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ब्रह्मपुरी वार्ड के पार्षद सतीश कश्यप का कहना है कि उनके यहां छठ पार्क बनना है, जो बजट के अभाव में अभी तक नहीं बन पाया है। पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। वसंत विहार की पार्षद मीरा कठैत का कहना है कि क्षेत्र में पार्क तो हैं, लेकिन सौंदर्यीकरण नहीं होने के कारण इनमें सन्नाटा पसरा रहता है। कुछ ऐसा ही कहना जाखन के पार्षद संजय नौटियाल, सालावाला के पार्षद भूपेंद्र कठैत आदि का भी है।
विज्ञापन

---
सूखे कूड़े से कंपोस्ट की योजना भी ठप
नगर निगम प्रशासन ने पार्कों की सफाई के लिए एनजीओ की मदद मांगी थी। इसके तहत सूखे कूड़े से कंपोस्ट तैयार करने की योजना थी। गांधी पार्क की साफ-सफाई का जिम्मा वेस्ट वारियर्स को सौंपा भी गया था। लेकिन, यह योजना भी अब तक परवान नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन

---
अभी तक बजट के तहत धनराशि नहीं आई है, जिसके कारण सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। बजट आते ही पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- आशीष कठैत, नोडल अधिकारी, अमृत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें