फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर 50 पौधे लगाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने 15 से 22 जुलाई तक हरेला सप्ताह मनाने के निर्णय लिया है। इसके तहत भाजपाई हर बूथ पर 50 पौधे लगाएंगे। इसके अलावा 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी संकल्प लिया है।
इस बाबत महानगर कार्यालय में शनिवार को महानगर कार्यकारिणी सदस्यों प्रकल्प व विभाग संयोजक, सह संयोजकों ने बैठक कर मंथन किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने 15 से 22 जुलाई तक हरेला सप्ताह मनाने और हर बूथ पर 50 पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिले। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक सभी जिलों एवं मंडलों की कार्यसमिति की बैठक की जाएगी। साथ ही 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान में तीन लाख पौधे लगाने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को कहा। बैठक में महानगर महामंत्री आदित्य चौहान, प्रदीप सैनी, सुरेंद्र बिष्ट ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान संकल्प सुमन, रतन सिंह चौहान, हरीश डोरा, राकेश कांबोज, विशाल गुप्ता, चरण सिंह कंडारी, सुभाष बालियान, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

20 अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा बूथ महासंपर्क अभियान
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 20 अगस्त से पांच सितंबर तक बूथ महासंपर्क अभियान चलाने की बात कही है। इसमें संबंधित प्रभारियों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा उनके घरों पर योजनाओं के स्टीकर भी लगाएंगे।
विज्ञापन

बारिश से नुकसान की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि काशीपुर बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में भारी वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे। इसके अलावा क्षेत्र के अतिक्रमण अभियान के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें