फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने गंगा के लिए कुछ नहीं किया : सानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगा की रक्षा के लिए एम्स में भी अनशन पर डटे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद (प्रोफेसर जीडी अग्रवाल) ने मोक्षदायिनी की स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को गंगा का बेटा बोलकर सत्ता में आए, लेकिन उन्होंने गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए कुुछ नहीं किया। लिहाजा, मैंने तय किया है कि गंगा के लिए अपने प्राण त्याग दूंगा।
शनिवार को स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने एम्स में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्षों में कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। सरकार ने गंगा की अविरलता के लिए मंत्रालय भी बनाया और मंत्री भी, मगर गंगा स्वच्छता के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। कहा कि गंगा की रक्षा के लिए अलग से कानून बनाने की आवश्यकता है, लेकिन इस सरकार में लगता नहीं है कि ऐसा संभव हो पाएगा। बताया कि पीएम से लेकर संबंधित मंत्रालय को कई बार पत्र भेजने के बावजूद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने पर अनशन करने का फैसला लिया। बावजूद इसके सरकार मोक्षदायिनी को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरिद्वार में बीते माह 22 जून से गंगा की अविरलता की मांग को लेकर मातृ सदन में अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद (प्रोफेसर जीडी अग्रवाल) अनशन पर बैठे थे। बीते मंगलवार को हरिद्वार पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वामी की हालत को देखते हुए बीते बृहस्पतिवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, मगर उन्होंने एम्स में भी अनशन नहीं त्यागा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें