फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं को वोमनोवेटर्स अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्किल्ड स्कूल और रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली छह महिलाओं को वोमेनोवेटर्स अवॉर्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने महिलाओं को अवॉर्ड प्रदान कर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

बल्लीवाला स्थित स्किल्ड स्कूल में आयोजित अवॉर्ड समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज को नई दिशा देने में महिलाओं की भूमिका काफी अहम होती है। ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम महिलाओं के हुनर को पहचाने और उसे निखारें, जिससे वह अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने पूर्व आईएफएस सविता, निदेशक सीआईआई विभा मलोहत्रा, वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना व अंजली नौरियाल, पूर्व आईएएस डॉ. सुमन सेठी, राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व की ट्रेंकुलाइजर डा. अदिति शर्मा को वोमेनोवेटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने रोटरी क्लब की महिला सदस्यों को भी पुरस्कृत किया। रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स के अध्यक्ष रसिक भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में नौ महिलाओं का सम्मान किया जाना था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती, आईएएस मनीषा पंवार और स्कॉलर्स होम की प्रिंसिपल छाया खन्ना कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंकित अग्रवाल, संदीप सिंह, अखिल कुकरेजा, प्रवीण गोयल, विकास दिवान, डॉ. डीपी नवानी, डॉ. जेपी नवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें