फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तेरह हजार से ज्यादा कर्मियों की नौकरी होगी 'पक्की'

Sat, 09 Jul 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • -अनुपालन न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • -मंत्रिमंडल की उप समिति की बैठक में दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत 13 हजार 445 दैनिक वेतन, कार्य प्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा में हुई मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि यह भी पता किया जाएगा किन कारणों से कर्मचारियों के विनियमितीकरण में देरी हुई। इसमें दोषी अफसरों को दंडित किया जाएगा। विभिन्न विभागों में ऐसे 21 हजार 445 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें आठ हजार का विनियमितीकरण हो चुका है और बाकी का होना है।

बैठक में कहा गया कि विनियमितीकरण नियमावली 2013 प्रख्यापित की गई थी, जिसमें कई कर्मचारियों का विनियमितीकरण छूट गया। नियमावली के उल्लंघन और अर्हता के बावजूद कर्मचारी के छूटने को उप समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने गंभीर विषय माना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही सेवा अवधि को नजर अंदाज न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से काम करने वाले होंगे विनियमित

नौकरी - फोटो : Getty Images
उप समिति के सदस्य पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि नियमावली के प्रावधानों का पालन न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए। बैठक में कहा गया कि वे कर्मचारी विनियमितीकरण के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने लगातार पांच साल संबंधित पदों पर काम किया हो।

नियमावली के प्रख्यापन की तिथि को उस संवर्ग में पद स्वीकृत एवं रिक्त रहे हों। बैठक में कहा गया कि कार्मिक विभाग 15 दिन के अंदर वर्ष 2008 से 31 दिसंबर 2011 तक जिन कर्मचारियों का विनयिमितीकरण किया जाना है, उनका पूरा विवरण उप समिति को दे।

साथ ही यह भी बताए कि विनियमितीकरण न हो पाने की वजह क्या थी? नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी, सचिव न्याय आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

Published By: Vivek SIngh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें