फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट पर दाड़े सीईओ, किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
तबादले के महीने भर तक रस्साकशी के बाद आखिरकार सीईओ आरडी शर्मा ने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी पद पर ज्वाइन कर लिया। सूत्र बताते हैं कि शासन ने उन्हें जल्द से जल्द ज्वाइन करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद आरडी शर्मा आनन फानन में हरिद्वार पहुंचे और ज्वाइन कर वापस लौट गए।


शिक्षा विभाग में बीते 17 मई को बंपर तबादले हुए थे। प्रदेशभर के सभी जनपदों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बदल दिया गया था। कई जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया था। हरिद्वार से भी प्रभारी सीईओ का चार्ज देख रही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डा. पुष्पा रानी वर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी का देहरादून व अल्मोड़ा जनपद में तबादला हुआ था। जिले में तबादले के बाद डीईओ बेसिक पद पर ब्रह्मपाल सैनी और डीईओ माध्यमिक पद पर मेहरबान सिंह बिष्ट ने ज्वाइन कर लिया था। बतौर सीईओ भेजे गए आरडी शर्मा ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया था। बीच में उन्होंने हरिद्वार न आने की इच्छा जताते हुए शासन को लिखित तौर पर अवगत भी कराया था। ज्वाइनिंग न होने के कारण एक बार फिर जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी का पद डीईओ माध्यमिक पर अतिरिक्त चला आ रहा था। कुछ दिन डीईओ माध्यमिक के ट्रेनिंग पर जाने के दौरान जिले के तीनों पदों का जिम्मा डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सैनी पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहरहाल सीईओ आरडी शर्मा के हरिद्वार आने से इनकार के बाद यह माना जा रहा था कि शासन की तरफ से संशोधित लिस्ट जारी की जा सकती है, मगर ऐसा नहीं हुआ। बताया गया है कि शासन ने आरडी शर्मा को तत्काल ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम जारी किया। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर चार्ज ले लिया। हालांकि ज्वाइनिंग के बाद सीईओ वापस लौट गए। सीईओ के हरिद्वार आने से इनकार और अब आनन फानन में ज्वाइनिंग को लेकर शिक्षकों और विभाग में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें