ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हर्ष चौधरी और शालिनी लखवार ने लंबी कूद में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में मो. सुभी व बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आरती ने पहला स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो में मोहित बिष्ट व भावना, शॉट पुट में गुरदीप व रेखा और भालाफेंक में विपिन नेगी व भावना तथा ट्रिपल जंप में हर्ष चौधरी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पांच मार्च को होगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार किशन रावत, सीओई उर्मि चौरसिया, डीन (शिक्षाविद) प्रो. एफ सी गर्ग, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. मनीष अरोड़ा, डीन (आर एंड डी) प्रो. जीएस रंधावा, प्रो. वीरमा राम, प्रबंधक जोरावर सिंह आदि मौजूद रहे।