फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई को गुजरात में होगा यूथ आइकॉन नेशनल अवार्ड दून में 14 अक्तूबर को हो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

यूथ आइकॉन नेशनल मीडिया अवार्ड का विस्तार अब देश के विभिन्न प्रांतों में भी होगा। यह जानकारी संस्था के संस्थापक निदेशक शशि भूषण मैठाणी पारस ने रविवार को देहरादून में आयोजित यूथ आइकॉन की वार्षिक बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

शशि भूषण ने बताया कि यूथ आइकॉन एक सामाजिक व रचनात्मक मिशन है। इसकी स्थापना वर्ष 1992 में चमोली जनपद के गोपेश्वर से हुई थी और वर्ष 1996 से पौड़ी नगर से इस मंच से प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने का शुभारंभ प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व साहित्यकार वाचस्पति गैरोला द्वारा किया गया। इसके बाद से यह परंपरा कायम है। उन्होंने कहा कि यूथ आइकॉन को अब देश के विभिन्न राज्यों में विस्तार देने की योजना है। इसी क्रम में इस बार गुजरात के सौराष्ट्र में 27 मई को यूथ आइकॉन का आयोजन होगा। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इसके बाद 14 अक्तूबर को दून में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों में गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में संरक्षक डॉ. आरके जैन, कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, उपेंद्र अंथवाल, अंजलि अंथवाल आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान डॉ. महेश कुडियाल को राष्ट्रीय कमेटी का अध्यक्ष एवं डॉ. आरके जैन को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें