फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 102 साल के सजायाफ्ता कैदी की मौत, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

Sat, 04 Apr 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को 102 साल के सजायाफ्ता कैदी अवतार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी का 25 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


उसे अदालत ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस के अनुसार सितारगंज जेल में सजा काट रहा कैदी अवतार सिंह (102) ऊधमसिंह नगर जिले के टुकड़ी नानकमत्ता का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि बलवा के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने अवतार सिंह को 1986 में गिरफ्तार किया था। अदालत ने अवतार को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


उम्र के अंतिम पड़ाव में कैदी की हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे नौ मार्च को एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो अप्रैल की रात उसकी मौत हो गई। तहसीलदार की देख रेख में कैदी का पंचायतनामा भरा गया।

नियमानुसार वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव को अवतार सिंह के पौत्र मंगल सिंह के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कैदी के अन्य परिजन मोर्चरी में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें