फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विकास निगम में लकड़ी घोटाले की जांच शुरू

विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियाें द्वारा बरेली में लकड़ी से लदे ट्रक के पकड़े जाने के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम के अफसरों ने अपने स्तर पर विभागीय जांच शुरू कर दी है। प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह के निर्देश पर वन विकास निगम के हल्द्वानी के मंडलीय प्रबंधक एमसी जोशी ने जांच की। हालांकि मंडलीय प्रबंधक को अब तक निगम के स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उनका कहना है कि विभागीय टीम सोमवार को बरेली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश वन विभाग के अफसरों ने बरेली के पास लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा था। जांच में यह बात सामने आयी थी कि लकड़ी उत्तराखंड से लाई गई थी। इतना ही नहीं जांच में यह बात सामने आयी कि रवन्ने के मुताबिक ट्रक में अधिक मात्रा में लकड़ी लदी है। प्रकरण सामने आने के बाद वन विकास निगम के अफसरों से जांच शुरू की है। वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक एमसी जोशी ने बताया कि लालकुआं स्थित निगम के गोदाम में लकड़ियों का मिलान किया जा रहा है। गोदाम के दस्तावेजों के मुताबिक गोदाम में लकड़ियां सही सलामत है।ं कोई अनियमितता नहीं मिली है। मंडलीय प्रबंधक जोशी ने बताया कि सोमवार को एक टीम बरेली जाएगी जो तमाम पहलुओं की जांच करेगी। मंडलीय प्रबंधक जोशी का कहना है कि तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है यदि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी पायी गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें