फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली ओ लाली होशिया... गीत पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की शाखा हाथीबड़कला की ओर से शनिवार को कालिदास रोड स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके अलावा सांस्कृतिक गीतों पर कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा व मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद राघवी लोहनी ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। देवभूमि महिला मंच और सर्वे स्टेट की ओर से पुष्पा बिष्ट, रीता जोरावर, रेनु और स्वाति ने ‘फ्यों लड़िया त्वे देखि गै ओंदी यो मन मा’ गढ़वाली गीत की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इशा, आलोक और टीम ने ‘होरी ऐगे, ‘कैले बाजे मुरली’ और ‘लाली ओ लाली होशिया’ गीत पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। रेवा चौहान और गणेश ने कुमाऊंनी गीत ‘ओ मिना कसिके जानु द्वारहाटा’ पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान अखिल गढ़वाल सभा और कूर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी, सचिव ओम प्रकाश बवाड़ी, जीत सिंह नेगी, विजय बिष्ट, संरक्षक आरएस परिहार, केंद्रीय अध्यक्ष कमल सिंह रजवार, चंद्रशेखर जोशी, पुष्पा बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, भगवान सिंह मेहरा, कांता बिष्ट, नवीन जोशी, जीत सिंह नेगी, पार्षद सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें