फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर वीर सपूतों के लिए होगा महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर द्रोणनगरी के प्राचीन श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पुलवामा में शहीद हुए वीर सपूतों की श्रद्धांजलि के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि से पहले तीन मार्च को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद मध्य रात्रि से मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर में होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पलटन बाजार स्थित श्री जंगम शिवालय में बैठक हुई। मंदिर के महंत श्रीकृष्ण गिरि महाराज ने बताया कि पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आतंकी हमले में घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाएगी। तीन मार्च को भगवान शिव के विशेष शृंगार के बाद मध्यरात्रि से जलाभिषेक के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाला मेला एक सप्ताह तक चलेगा। वहीं, दिगंबर श्रीभरत गिरि महाराज ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी केसरयुक्त दूध के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा जलाभिषेक के साथ मध्यरात्रि से ही शुरू हो जाएगा। बैठक में सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री महेश खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनुज गुप्ता, आचार्य दोडियाल, तेज गिरि, राजा गिरि, राजपाल गिरि, सोहन गिरि, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें