ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीकेथलोन और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित प्ले फॉर दून कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों ने साइकिल चला कर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत में पोस्टर पर संदेश भी लिखे। इस दौरान शहीदों के परिवारों के लिए सहायता राशि भी जुटाई गई।
डीकेथलोन और अमर उजाला के सहयोग से शनिवार को आयोजित प्ले फॉर दून कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने 25 किलोमीटर साइकिल दौड़ाई। रविवार को 10 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया जाएगा। डीकेथलोन की ओर से क्रिकेट, टेबल टेनिस, योगा और जुम्बा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधित उत्पादों की जानकारी दी गई। कंपनी के स्पोर्ट्स कोच वैभव ने बताया कि रविवार को मैराथन और स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग एक हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे।