फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन कहता है कुर्बानी व्यर्थ जाती है...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स स्कूल में स्वयं संस्था की ओर से मंगलवार को आयोजित बाल कवि सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपनी कविताओं से सबका मन मोहा। कवि सम्मेलन की विजेता हिमानी सैनी की कविता कौन कहता है कुर्बानी व्यर्थ जाती है... खूब सराही गई और प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने भ्रूण हत्या, पर्यावरण, स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर अपने विचार रखे। कविता प्रस्तुति में अंजलि राणा, अर्षिता दूसरे, सलमुन बानो, निधि धीमान तीसरे स्थान पर रहीं। रिया चौहान को सांत्वना पुरस्कार मिला। संस्था की उपाध्यक्ष मंजू सक्सेना ने बताया कि संस्था बीते 13 साल से स्कूली बच्चों की कल्पना को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। सम्मेलन के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी ने छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश जोशी, नेहा, इंदु चावला, रेणु जोशी, साधना गर्ग, शांति बिष्ट, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें