फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कार्यकाल पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। डॉ. गुप्ता के बाद अब रोग विज्ञान एचओडी और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नवीन थपलियाल प्राचार्य का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह मेें डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें एक वर्ष का विस्तार दिया गया था। इसी बीच यूपी सरकार एनओसी को संशोधित कर रही है। उनके कार्यकाल में हर साल एमबीबीएस छात्रों के तीन बैचों की अनुमति से हाइलाइट किया गया था। जिसकी कोशिश राज्य सरकार द्वारा पिछले कई साल से की जा रही थी। डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन में से एक हैं और देहरादून में अभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी तीन साल के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। साथियों के सहयोग से कई चुनौतियों का आसानी से सामना किया। डॉ. गुप्ता की विदाई के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. सोना कौशल ने दून मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा दे दिया है। पत्नी के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि पहले ही तय किया था कि दोनों साथ ही नौकरी पूरी करेंगे। डॉ. सोना कौशल एक न्यूरो मनोवैज्ञानिक और सीबीएसई की काउंसलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें