फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 14 मॉडलों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी खिर्सू में आयोजित जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में 12 विकासखंडों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 14 बाल वैज्ञानिकों की ओर से तैयार मॉडलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीआईसी खिर्सू में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस वर्ष 2018 का आयोजन किया गया। इस मौके पर 12 विकासखंडों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल और शोध पत्र प्रस्तुत किए। जोकि समाज और संस्कृत, परंपरागत ज्ञान पद्धतियां, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य व स्वच्छता आदि विषयों पर आधारित थे। विषय विशेषज्ञों ने इन शोध पत्रों व मॉडलों का गहराई से निरीक्षण किया, जिसके बाद जनपद से 14 बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जोकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें संजना, आशीष पोखरियाल, सोनाली, विशाल सिंह, सूरज नेगी, मीनाक्षी, शालिनी, संतोषी, आयुष रावत, पूनम, श्वेता, सोनाली नेगी, आयुष कुमार व तनीषा आदि बाल वैज्ञानिक शामिल है। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल, योगेश कुमार, अनिल काला, परितोष रावत, सुमित्रानंदन यादव, वंदना बहुगुणा, पियूषमणि व ममता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें