फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल भी जमा कराएं गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अगर आपने गृहकर अभी तक जमा नहीं कराया है, तो आज और कल छुट्टी के दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आप कर जमा करा सकते हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले लगातार दो छुट्टियों को देखते हुए नगर निगम प्रबंधन ने छुट्टियों में कर जमा करने का फैसला लिया है। नगर निगम स्थित कार्यालय के अलावा राजपुर व चकशाहनगर शाखा में भी कर जमा किया जाएगा।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को कर अनुभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने अगले दो दिन सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भवन कर अनुभाग खोलने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि तमाम लोग छुट्टी की जानकारी न होने के चलते अब कर जमा कराने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए भवन कर अनुभाग दो दिन खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कर अनुभाग को 20 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन, अनुभाग अभी तक केवल 16 करोड़ की ही वसूली कर पाया है। जिसे देखते हुए अगले तीन दिनों में 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
ब्रह्मपुरी वार्ड में आज लगेगा कैंप
नगर निगम आज बृहस्पतिवार को वार्ड-44 ब्रह्मपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मलिन बस्ती का गृहकर जमा किया जाएगा। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि गृहकर सुबह 11 बजे से जमा होना शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें