फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालरोड पर बाइकर्स का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मालरोड पर बेतरतीब बाइक चलाने वाले बाइकर्स का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम दो बाइकर्स ने एक बच्ची और युवक को टक्कर मार दी। अलग-अलग हादसों में बच्ची और युवक घायल हो गए। उन्हें सेंटरमेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोगों ने बेतरतीब बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को पहला हादसा ग्रीन चौक के पास हुआ। यहां तीन साल की पल्लवी पुत्री संजय निवासी किंक्रेग अपने परिजनों के साथ जा रही थी। तेज गति से आए बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को सेंटमेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा पद्मनी निवास के पास हुआ। यहां एक युवक 22 वर्षीय सौरभ सिंह को तेज गति से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल को सेंटमेरी अस्पताल में भर्ती करया गया।
विज्ञापन

मालरोड पर लगातार बढ़ते हादसों पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के कारण घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस को ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बताया कि विगत दिनों उन्होंने पुलिस ने मिलकर मालरोड पर वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की थी, एक-दो की कार्रवाई के बाद पुलिस भी शांत बैठ गई। कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि पुलिस लगातार तेज गति से वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब ऐसे युवकों के डीएल निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें