फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम ने मचाया कोहराम, 10 घायल

Mon, 26 Jan 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की स्थित ईदगाह चौक के पास बेकाबू डीसीएम ने रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से भागते समय बेकाबू डीसीएम ने थोड़ी दूरी पर पांच बाइकों को भी टक्कर मार दी जिसमें कई लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


हादसे में करीब 10 लोग चोटिल हो गए, दो गंभीर घायल हुए। पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन समेत दबोचा।

रिक्शे को मारी पहली टक्कर
रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक डीसीएम सुनहरा से ईदगाह की तरफ आ रहा था। ईदगाह चौक के पास तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू हो गया और रिक्शा को टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से रिक्शा सवार नेहा बत्रा (31) निवासी माधोपुर गाजियाबाद गंभीर तथा रिक्शा चालक मुकर्रम समेत तीन लोग चोटिल हो गए।

भागते वक्त कई वाहनों में मारी टक्कर
हादसा होने के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी आपाधापी में डीसीएम ने नफीस अहमद, सुमित गोस्वामी, प्रवीण तोमर, चंद कुमार की बाइक और साइकिलों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जय सिंह और चंद्रपाल आदि भी डीसीएम की चपेट में आकर चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए डीसीएम को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को भी हिरासत में ले लिया है। तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें