फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों ने किया पांच साल के मासूम का कत्ल

Fri, 12 Jul 2013 08:45 AM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बालमन में भी हिंसा और क्रूरता भरती जा रही है। पांच साल के मासूम के कातिल 12 और 13 साल बच्चे निकले। बुधवार को हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के जंगल में एक मासूम की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कत्ल से परदा उठा दिया।
विज्ञापन


जंगल में मिला श्ाव
स्थानीय पुलिस के मुताबिक गुर्जर बस्ती पथरी का पांच वर्षीय सद्दाम पुत्र अमीर हमजा अपनी मां के साथ जंगल गया था। उसकी मां वहां चारा काटने लगी। इस बीच सद्दाम कहीं दूर निकल गया। मां ने बेटे की तलाश की तो कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो जंगल में सद्दाम का शव मिला। उसके पायजामे से ही उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई थी।

12 और 13 साल के हैं ये दो बच्चे
बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। बताया गया है कि सद्दाम के कातिल इसी गांव के 12 और 13 साल के दो बच्चे हैं। दोनों खेल-खेल में पत्थर लगने पर सद्दाम के ऊपर भड़के थे। एक ने गला पकड़ा और दूसरे ने सद्दाम के पाजामे से उसका गला घोट दिया। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें