फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक आशंका निर्मूल, फिर बारिश की संभावना

Thu, 11 Jul 2013 12:24 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की आशंका बुधवार को भी निर्मूल साबित हुई। उसने प्रदेश के कई इलाकों में हल्की के साथ मध्यम और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी आशंका जताई थी, लेकिन मौसम ने अपनी चाल बदल ली। अब बृहस्पतिवार के लिए एक बार फिर मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तो कहीं मध्यम से अधिक बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


उसकी मानें तो कहीं-कहीं पांच से लेकर 25 मिलीमीटर तो कहीं-कहीं 30 से 40 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। उधर, दून में भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश के एक से दो दौर होने का अनुमान जाहिर किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धूप निकली, बादल दगा देकर उड़ गए।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 66 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने दून में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। उसके मुताबिक शहर में पांच से लेकर 15 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें