फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में 1090 हुई सक्रिय, तीन शिकायतें दर्ज

Thu, 10 Jan 2013 01:32 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद आखिर हेल्पलाइन 1090 में शिकायत दर्ज करायी गयी। बुधवार को हेल्पलाइन पर तीन शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो राजधानी, जबकि तीसरी हल्द्वानी की थी। दून की दोनों शिकायतों को जिले के महिला प्रोटेक्शन सेल में स्थानांतरित कर दिया गया। जबकि हल्द्वानी की शिकायत के बारे में वहां की पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि डीजीपी सत्यव्रत बंसल ने शनिवार को हेल्पलाइन की शुरुआत की थी। लेकिन तब से बुधवार तक यहां कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। शुरुआत के दो दिन तो हेल्पलाइन का नंबर बीएसएनएल को छोड़ किसी अन्य मोबाइल से मिल ही नहीं रहा था। मंगलवार को ही डीजीपी ने यह दिक्कत दूर कराई थी। उधर, दून की महिला प्रोटेक्शन सेल में बुधवार को कोई शिकायत नहीं आई।

केस नंबर एक
बसंत विहार निवासी एक महिला ने बताया कि किसी हैकर ने उसकी मेल आईडी हैक कर अश्लील वीडियो क्लिप अपलोड करने के साथ ही कई लोगों को अश्लील मेल भी कर डाले। महिला को प्रोटेक्शन सेल में भेज दिया गया। महिला ने सेल में लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


केस नंबर दो
दून के गोविंदगढ़ निवासी महिला ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दिन से रात के वक्त अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर फोन कर बदतमीजी कर रहा है। विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

केस नंबर तीन
हल्द्वानी की एक महिला ने भी 1090 से संपर्क साधकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि कई दिन से कोई शख्स फोन पर उनसे अश्लील बात कर रहा है। महिला के मुताबिक उक्त व्यक्ति को समझाया गया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें