अगर 12वीं में 65 प्रतिशत से कम अंक हैं तो एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीएससी में दाखिला नहीं मिल पाएगा। कॉलेज ने अपनी पहली कटऑफ जारी कर दी है। कटऑफ 96 प्रतिशत से शुरू होकर 65 प्रतिशत पर रुकी है।
प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि बीएससी पीसीएम, सीबीजेड, माइक्रो बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी सहित सभी बीएससी कोर्स की कटऑफ 65 प्रतिशत पर ही रुकी है। उन्होंने इससे कम अंकों पर बीएससी में दाखिले से इंकार किया। कॉलेज में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की 840 सीटों के लिए अभी तक 1000 से ज्यादा प्रॉस्पेक्टस बिक चुके हैं।
छात्रों की है संख्या काफी
आपदा के चलते कालेज प्रशासन ने प्रथम वर्ष में पंजीकरण की तिथि दस जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। इस साल दाखिला लेने वालों में इंस्पायर योजना वाले छात्रों की भी संख्या काफी है। बोर्ड के टॉप एक प्रतिशत छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 80 हजार रुपये सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है।
यहां देखें कटऑफ लिस्ट : www.sgrrcollege.com