आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सैन्य राहत एवं बचाव कार्य की कमान अब आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बक्शी ने संभालेंगे।
सोमवार को जनरल बक्शी मध्य कमान के जीओसी इन सी का पदभार ग्रहण कर राज्य के प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण को आएंगे।
उत्तराखंड की पल-पल की अपडेट
इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चैत के नेतृत्व में बचाव अभियान चल रहा था। मई में सेना के कई कमान प्रमुखों को लेकर किये फेरबदल के तहत जनरल बक्शी को कमान मिली है।
चीन सीमा के साथ बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सेना प्रमुख ने चार लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के तबादले 25 मई को किये थे। लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बक्शी की जिम्मेदारी बढ़ाकर उन्हें मध्य कमान का आर्मी कमांडर तैनात किया गया है।
आज से संभालेंगे पदभार
मौजूदा आर्मी कमांडर 1 जुलाई से दिल्ली में तीनों सेनाओं संयुक्त डिफेंस स्टाफ के प्रमुख के तौर पदभार संभालेंगे। रविवार को लखनऊ कमान मुख्यालय में पहुंचे जनरल बक्शी ने कहा कि उत्तराखंड में राहत एंव बचाव कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि फंसे लोगों को निकालने के बाद बचाव अभियान में भी सेना की हिस्सेदारी बनी रहेगी। जनरल बक्शी जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सैन्य अभियान का निरीक्षण करेंगे आएंगे।