फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अटका आईएसबीटी फ्लाईओवर

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आईएसबीटी फ्लाईओवर की राह में फिर रोड़ा अटक गया है। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर को हरिद्वार बाईपास से जोड़ने की मांग की है, जिसके बाद तीन दिन से काम ठप है।
विज्ञापन


शहर के लिए यह फ्लाईओवर बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अधूरी तैयारी से इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। फ्लाईओवर आईएसबीटी के पास सहारनपुर रोड पर सीधे बनाया जा रहा है, जबकि हरिद्वार बाईपास पर भी यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में लोगों ने फ्लाईओवर को वाई आकार में बनाकर बाईपास को भी इससे जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में यहां जाम की दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग ने प्रस्ताव बनाते वक्त इसका ध्यान नहीं रखा। ऐसे में काम रुक गया है।
इस बाबत लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से बात हो चुकी है। दो-तीन दिन के भीतर मौके पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें