फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सस्ते ढाबों पर रुकेंगी रोडवेज बसें

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून-दिल्ली रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बसें अब मंसूरपुर के पास स्थित हल्दीराम
विज्ञापन

पर ही रुकने को बाध्य नहीं होंगी।

चालकों के कार्य बहिष्कार के बाद निगम अधिकारी बैकफुट पर आ गए, जिसके बाद चालकों को हल्दीराम के अलावा अन्य ढाबों पर भी रुकने की सहमति दे दी।

निगम ने दिल्ली मार्ग पर मंसूरपुर स्थित एक ढाबे से अनुबंध किया था। हाल ही में करार खत्म हो जाने के बावजूद इसे बढ़ा दिया गया था। चालक और परिचालक इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि ढाबे में महंगे दाम पर यात्रियों को घटिया खाना दिया जाता है। इसके अलावा ढाबे के कर्मचारी रोडवेज कर्मियों से भी अभद्रता करते हैं। इस मसले पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने रविवार को कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के शाखा मंत्री करमजीत सिंह ने बताया सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक कार्य बहिष्कार के बाद मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इसमें बसों को अन्य ढाबों पर रोकने पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें