फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा ने तोड़ी रोडवेज की ‘कमर’

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पहाड़ की आपदा ने रोडवेज को भी तगड़ा झटका दिया है। यदि आपदा न आई होती तो बसें इन दिनों यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही होतीं। अभी स्थिति यह है कि बसें सड़कों पर खाली दौड़ रही हैं। इससे निगम को हर रोज 40 लाख रुपये का फटका लग रहा है। परिवहन निगम के अधिकारी अब घाटे से उबरने का रास्ता निकालने की जुआड़ में लगे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की प्रतिदिन प्रदेश में 1147 नियमित और 53 अनुबंधित बसें चलती हैं। इसमें साधारण, हाईटेक, एसी, वाल्वो और जेएनएनयूआरएम की बसें शामिल हैं। आपदा के बाद से राज्य के पहाड़ी मार्ग बंद हैं। बसें केवल मैदानी क्षेत्रों (कुछ पहाड़ी इलाके मिलाकर) ही चल रही हैं। लेकिन मैदानी प्रदेशों से यात्री आपदा के बाद से इस तरफ रुख करने से बच रहे हैं। इस वजह से परिवहन निगम 40 लाख रुपये प्रतिदिन घाटे में जा रहा है। आपदा से पहले निगम का टर्नओवर हर दिन डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर था। जो घटकर 80 लाख रुपये आ गया है।

इनसेट ---
आपदा से पहले बना था रिकार्ड
आपदा से ठीक पहले परिवहन निगम की कमाई में उछाल आ गया था। हर दिन डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर का टर्नओवर हो गया था। जून माह के पहले पखवाड़े में रोडवेज ने एक दिन में गठन से अब तक की सर्वाधिक कमाई 1.86 करोड़ रुपये की थी। लेकिन आपदा के बाद से निगम की कमर टूट गई है।
विज्ञापन


स्थिति

आपदा से पहले
बसें खर्च टर्नओवर कमाई
1200 1.19 करोड़ 1.5 करोड़ से ज्यादा 29 लाख (लगभग)

आपदा के बाद
बसें प्रतिदिन खर्च प्रतिदिन टर्नओवर घाटा
1200 1.19 करोड़ 80 लाख (लगभग) 39 लाख

कोट ---
आपदा के बाद से बसों में यात्रियों की संख्या बहुत कम रह गई है। पहाड़ में तो दोनों मंडलों में संचालन लगभग बंद है। जबकि मैदान से भी यात्रियों के प्रदेश में नहीं आने के कारण घाटा आ रहा है।
विज्ञापन

- दीपक जैन, महाप्रबंधक, तकनीकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें