फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में पकड़ी गई 25 पेटी अवैध शराब

Mon, 08 Jul 2013 10:21 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने एक लग्जरी कार में हरियाणा और पंजाब से तस्करी कर तीर्थनगरी लाई गई अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। हालांकि मौका पाकर तस्कर फरार हो गए, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे आबकारी विभाग को सूचना मिली कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक लग्जरी कार में शराब की खेप तीर्थनगरी में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। सूचना पर आबकारी टीम ने श्यामपुर रेलवे क्रासिंग के पास तस्करों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया।

चालक ने कार की गति बढ़ा दी
इस बीच टीम ने हरिद्वार से आ रही एक सफेद रंग की टोयेटा (कोरोल्ला) कार को रोकने इशारा किया, मगर चालक ने कार की गति बढ़ा दी और ऋषिकेश की ओर फरार हो गया।

टीम ने कार का पीछा किया और उसे हरिद्वार रोड पर गणेश विहार के समीप रोक लिया। इस दौरान मौका पाकर चालक समेत दो तस्कर भागने में कामयाब रहे। कार की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब की 25 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

आबकारी निरीक्षक राजीव सिंह चौहान ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा और पंजाब प्रांत के लिए अधिकृत है, जिसमें बैगपाइपर और किंगडम प्रीमियम ब्रांड शामिल है, जोकि तीर्थनगरी में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। इसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है।

फरार तस्करों की हुई पहचान
शराब की खेप तीर्थनगरी पहुंचाने वाले तस्कर भले ही फरार होने में कामयाब हो गए, मगर विभाग द्वारा उनकी पहचान कर ली गई है। आबकारी निरीक्षक राजीव सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ गांधी पुत्र अशोक कुमार निवासी शांतिनगर और नवीन कुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी मायाकुंड के रूप में हुई है। बताया कि सन्नी इससे पूर्व देहरादून में शराब तस्करी के दौरान पकड़ा जा चुका है, जबकि नवीन भी शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है।

एक प्लेट पर दिल्ली और उत्तराखंड दोनों के नंबर
जिस लग्जरी कार से शराब तीर्थनगरी लाई जा रही थी। उस पर दिल्ली और उत्तराखंड के अलग-अलग दो नंबर अंकित हैं। कार की अगली नंबर प्लेट पर उत्तराखंड का नंबर अंकित था, जबकि इसी प्लेट की दूसरी साइड दिल्ली का नंबर पाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें