देहरादून। प्रदेश में चमोली समेत कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। इनमें पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि जिलों के कई इलाके शामिल हैं। आम तौर पर प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं 10 से 30 तो कहीं-कहीं 40 से 60 मिलीमीटर तक बारिश होने की उम्मीद है। उधर, शनिवार को चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी आदि कई क्षेत्रों में बारिश हुई। कुछ जगह बौछारें भी पड़ी। दून में भी दिन भर बादल छाए रहे। इससे पहले दोपहर तक बारिश होती रही। शाम के वक्त भी रायपुर, मालदेवता आदि कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। दून में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 95 और न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। दून में शनिवार को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। 20 से 40 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी संभावित है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
---
बीते 24 घंटे में कर्णप्रयाग में सर्वाधिक बरसे बादल
कर्णप्रयाग में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बादल बरसे हैं। यहां 74.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके पश्चात रूद्रप्रयाग में सर्वाधिक 51.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके बाद तीसरे स्थान पर दून रहा है। यहां कुल 33.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर इस तरह रहा बारिश का रिकार्ड-
जोशीमठ-24.4
उत्तरकाशी-24.2
श्रीनगर-6.0