देहरादून। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(एक्सएलआरआई) की ओर से होने वाली जैट 2014 परीक्षा पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से ऑनलाइन शुरू होने जा रही है। जैट स्कोर के आधार पर न केवल एक्सएलआरआई जमशेदपुर बल्कि देश के दूसरे प्रबंधन संस्थानों में भी दाखिले का रास्ता खुलता है।
एक्सएलआरआई की गिनती देश के शीर्ष दस प्रबंधन संस्थानों में होती है। जैट की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 12 अगस्त से 22 नवंबर के बीच होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी स्ट्रीम में 10 जून 2014 से पहले बैचलर कोर्स पास होना जरूरी है। दो घंटे 40 मिनट की यह परीक्षा देशभर के 44 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जैट स्कोर के आधार पर लॉयला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एशिया पैसेफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड रिसर्च, एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्लोबसिन बिजनेस स्कूल सहित देशभर के प्रबंधन संस्थानों में दाखिले का रास्ता खुलता है।