फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले. कर्नल की बेटी के साथ रेस्टोरेंट में छेड़छाड़

Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के वेटर ने परिवार संग डिनर करने आई लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। आर्मी ऑफिसर के परिवार को यह बात चली तो उन्होंने वेटर की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर जाखन चौकी पुलिस पहुंची और वेटर को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात को मिलिट्री अस्पताल में तैनात ले.कर्नल रैंक के एक अधिकारी का परिवार राजपुर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने आया था। रात दस बजे के करीब जब वह डीनर करके वापस जाने लगे तो इसी दौरान वेटर रघूबीर पुत्र टीकाराम निवासी चंपावत ने अधिकारी की 11 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। ले. कर्नल को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने वेटर को पकड़ लिया। रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोगों ने वेटर की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर जाखन चौकी पुलिस मौके पर पहुुंची और वेटर को हिरासत में ले लिया। ले. कर्नल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें