फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी, ससुर के बाद खुद को गोली मारी

Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोर्ट मैरिज करने के बाद विवाहिता ने युवक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो बौखलाए युवक ने पत्नी के घर में घुस कर पहले उसके पिता को गोली मारी उसके बाद महिला को। दोनों को गोली मारने के बाद पिस्टल को अपनी कनपटी में सटाकर गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाप-बेटी को सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मोहकमपुर फाटक के पास स्थित गढ़ विहार फेस नंबर-2 निवासी राजेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोपल सिंह नेगी की बेटी मेघना ने परिवार से छिपाकर जुलाई 2012 में मोहकमपुर निवासी रवि वर्मा से कोर्ट में शादी कर ली थी। मेघना ने बीते मार्च माह में दून के एक निजी विश्वविद्यालय से बीटेक पास किया है। पढ़ाई के दौरान ही रवि और मेघना एक दूसरे को चाहने लगे थे लेकिन यह बात मेघना के परिवार वालों को पसंद नहीं थी। इस बीच जब एक निजी कंपनी से रिटायर्ड मेघना के पिता को उसकी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने मेघना पर रवि से शादी तोड़ने का दबाव बनाया। पिता की बात को मानते हुए मेघना ने रवि के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बीच मेघना इंटर्न करने बंगलूरू चली गई। बीच में एक दिन वह दून आई और सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि वह रवि के साथ नहीं रहना चाहती।
बताते हैं कि जब यह बात रवि को पता चली तो उसकी मेघना से कहा सुनी हो गई। मंगलवार देर रात साढ़े 11 बजे रवि पिस्टल लेकर मेघना के घर पहुंचा। डोर बेल बजाने के बाद जैसे ही मेघना के पिता ने गेट खोला रवि ने उन्हें गोली मार दी। गोली राजेंद्र सिंह नेगी के पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मेघना बाहर आई तो रवि ने उसे भी गोली मार दी। तभी घर में मौजूद अन्य परिजनों ने शोर मचा दिया। इस दौरान लहूलुहान मेघना और उसके पिता घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। रवि ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन दीवार फांदने के दौरान दीवार पर ही रुक गया और अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर नेहरू कालोनी थाने के एसओ और जोगीवाला के चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 की मदद से सीएमआई पहुंचाया। इस बीच एसएसपी केवल खुराना भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने बताया कि युवती के कंधे से गोली आर-पार हो गई है, जबकि पिता के पेट में गोली ने गहरा जख्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें