फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोक प्लांट के लिए 70 हजार पेड़ों की होगी हत्या

Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विकासनगर के छरबा गांव में प्रस्तावित कोक प्लांट के लिए 70 हजार से अधिक पेड़ों की बलि देनी पडे़गी। दरअसल प्लांट के लिए जो जमीन आवंटित की गई है वह वन भूमि है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

सिटीजन फार ग्रीन दून के मुख्य संयोजक नितिन पांडे ने आरटीआई के तहत यह जानकारी मांगी थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी सहसपुर कालसी की ओर से दी गई सूचना में छरबा में ग्राम समाज की भूमि पर खैर, शीशम, यूकेलिप्टस, बकैन, जामुन, सिरस, बबूल सहित अन्य प्रजातियों के 70360 पेड़ हैं। इनकी आयु लगभग 25 से 30 साल के आसपास है। इस जमीन पर वन विभाग ने करीब 25 साल पहले पौधारोपण किया था और अब यहां एक घना जंगल है। पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों ने काफी मदद की थी। सुप्रीम कोर्ट के 1995 के एक फैसले के अनुसार इसका स्वरूप जंगल हो चुका है।

-
कोक प्लांट के लिए छरबा में हरे पेड़ों को कटने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया जाएगा।- नितिन पांडे, मुख्य संयोजक सिटीजन फार ग्रीन दून
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें