फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के परिवार को तलाश रहा भाई

Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पलटन बाजार निवासी विपिन साहनी की बहन का परिवार भी केदारनाथ के दर्शन करने आया था। गौरीकुंड पहुंचकर बहन ने फोन किया और बोली बस अब पहुंचने ही वाले हैं बाबा के घर में। उसके बाद से परिवार के सभी सात सदस्य लापता हैं। विपिन रोज इस उम्मीद में पुलिस लाइन पहुंचते हैं कि शायद उन्हें कोई खबर मिल जाए।
विज्ञापन

विपिन साहनी बताते हैं कि बहन प्रीति सेठी का परिवार कानपुर में रहता था। कुछ दिन पहले ही बहन का फोन आया कि वह प्रीति सेठी, उनके बच्चे युक्ति व पूर्ति, देवर विकास और देवरानी अंकिता, देवर की बेटी नविशा और अंकिता उनके पिता आरके मल्होत्रा केदारनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं। यह सुनकर उनका पूरा परिवार बेहद खुश हुआ था। सोचा था कि इसी बहाने बहन के साथ कुछ समय बिता लेंगे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अब पूरा परिवार इसी उम्मीद में एक-एक पल काट रहा है कि शायद कहीं से कोई खबर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें