फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो हर छात्र का पूरा होगा सपना

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विवि ने बीटेक प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग की तिथियां घोषित कर दी हैं। विवि की ओर से दो चरणों में काउंसिलिंग के आधार पर बीटेक की सीटें भरी जाएंगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी, जिसके तहत छात्र घर बैठे भी अपनी च्वाइस भर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए जेईई मेंस में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

यूटीयू की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण की काउंसिलिंग 27 जून से पांच जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। एक जुलाई से सात जुलाई तक ऑनलाइन च्वाइस भरने की प्रक्रिया चलेगी और सीट आवंटन दस जुलाई को होगा। सीट पाने वाले छात्रों को 11 जुलाई से 15 जुलाई के बीच दाखिला लेना होगा। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 16 जुलाई से 20 जुलाई के बीच होगी। इसका ऑनलाइन पंजीकरण 17 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगा। द्वितीय चरण की सीटों का आवंटन 26 जुलाई को होगा।
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले वेबसाइट www.ukcounselling.nic.in से काउंसिलिंग शुल्क चालान डाउनलोड करें। सभी श्रेणियों के लिए 1050 रुपये फीस के साथ इसे निकटतम एसबीआई की शाखा में जमा करें।
विज्ञापन

-शुल्क जमा करने के बाद निर्धारित शिड्यूल के तहत वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और पाठ्यक्रम विकल्प भरें। सीट आवंटित होने के बाद मूल प्रमाण पत्र, बैंक चालान की प्रति और जेईई मेंस का एडमिट कार्ड दिखाकर छात्र संबंधित संस्थान में दाखिला ले सकता है।
सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिला सीबीएसई की ओर से जारी होने वाली कंबाइंड मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। बाकी कॉलेजों में जेईई मेंस में बैठने वाला छात्र भी दाखिला ले सकता है। यह मेरिट जल्द ही प्राप्त हो जाएगी।-डा. आशीष उनियाल, उपकुलसचिव, यूटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें