फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों में शिल्ट आने से थमी टरबाइनें

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। लगातार बारिश से उफनी नदियों में गाद (सिल्ट) आने से यमुना वैली की पांचों जल विद्युत परियोजनाओं में सुबह नौ बजे से उत्पादन ठप पड़ा है। यमुना और टोंस नदी में जलस्तर बढ़ गया। जिसके चलते डाकपत्थर बैराज से शाम चार बजे तक 1.70 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज करना पड़ा। बीते साल पूरे मानसून सत्र में महज 90 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार पूरी रात के बाद रविवार को भी पूरे दिन क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। टौंस और यमुना नदी उफान पर है। पानी के साथ बड़ी मात्रा में सिल्ट आ रहा है। जिसे देखते हुए जल विद्युत उत्पादन निगम प्रबंधन ने 240 मेगावाट की छिबरो, 120 मेगावाट की खोदरी, 33.75 मेगावाट की ढकरानी, 51 मेगावाट की ढालीपुर और 30 मेगावाट की कुल्हाल जलविद्युत परियोजना में पूरी तरह से उत्पादन ठप रखा गया है। यमुना वैली के महाप्रबंधक हिमांशु अवस्थी ने बताया कि मशीनों की सुरक्षा को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर उत्पादन बंद किया गया है। जलस्तर कम होने और शिल्ट की मात्रा घटने पर ही उत्पादन शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें