फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला आवेदनों में खामियां, बढ़ी डेडलाइन

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत पात्र शिक्षकों के तबादला आवेदनों में कई खामियां सामने आने के बाद विभाग ने दस जून तक तय डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों की मानें तो प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अब स्थानांतरण आदेश 13 जून के बाद ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभागीय प्रक्रिया के अनुसार प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों का अनिवार्य स्थानांतरण सात से दस जून तक होना था। यह डेडलाइन सोमवार (आज) को खत्म हो रही है, लेकिन विभाग प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि तबादलों के लिए मिल रहे आवेदनों में कई खामियां सामने आने के बाद प्रक्रिया लटक रही है। अब पात्र शिक्षकों की सूची दस जून तक अपडेट की जा सकेगी।
लेकिन विभाग अभी इसके लिए तैयार नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अनिवार्य स्थानांतरण के पात्र शिक्षकों की सूची सोमवार तक अपडेट की जाएगी। 13 जून को मंडलीय स्थानांतरण समिति की बैठक होगी। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल एनएस राणा ने बताया कि समिति की बैठक के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद कभी भी शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग आज
मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक अनिल कुमार नेगी सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये शिक्षकों के तबादलों को लेकर सभी सीईओ और बीईओ को आवश्यक निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें