ऋषिकेश। उत्तराखंड के पौराणिक धामों के दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक सात लाख श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। जबकि, हेमकुंड धाम में करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने पौराणिक गुरुद्वारा में मत्था टेका है।
श्रीबदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड धाम के कपाट खुलने के साथ भक्तों की आवाजाही सततरूप से बनी हुई है। पवित्र धामों की यात्रा में देश-विदेश से तीर्थयात्री शामिल हो रहे हैं।
यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक सर्वाधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। पहले तीन सप्ताह में करीब दो लाख 80 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के दर्शनों का पुण्यलाभ प्राप्त किया। भोले के धाम केदारनाथ में करीब पौने दो लाख तीर्थयात्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या सवा लाख पहुंच चुकी है जबकि, करीब एक लाख 17 हजार तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए।
धाम यात्रियों की संख्या
गंगोत्री 1,17,209
यमुनोत्री 1,30,754
केदारनाथ 1,76,496
बदरीनाथ 2,80,606
कुल यात्रियों की संख्या- 7,05,065
इंसेट-
हेमकुंड पहुंचने वाले भक्तों की संख्या
दिन संगत
25 मई 3500
26 मई 550
27 मई 840
28 मई 540
29 मई 3000
30 मई 2150
31 मई 1850
01 जून 2240
02 जून 3500
कुल यात्रियों की संख्या- 18,170
(स्रोत:यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय)