फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत में युवक दोषसिद्ध

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने सात साल पुराने अश्लील हरकत के मामले में युवक को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई है। आरोप था कि घर से भागी दो छात्राओं के साथ उनके ही एक परिचित युवक ने होटल के कमरे में दुराचार का प्रयास किया, जिसे ट्रायल के दौरान कोर्ट ने अश्लील हरकत का मामला माना था।
विज्ञापन

2006 के मुकदमे में पुलिस ने पावंटा साहिब निवासी दिलशाद को आरोपित बनाया था। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसे छात्रवृत्ति का चेक मिला था, जिसे कैश केस कराने के लिए वह करनपुर स्थित एसबीआई ब्रांच गई थी। वहां पर उसे एक सहेली मिली, जो नौंवी में फेल हो गई थी। फेल छात्रा घर से भागने की योजना बनाकर आई थी। उसी के प्रभाव में आकर दोनों चेक के बदले मिले रुपये लेकर पांवटा चलीं गईं। वहां पर रहने का कोई होटल न मिला तो उन्होंने अपने परिचित युवक दिलशाद को बुलाया। दिलशाद दोनों को अपने स्कूटर से विकासनगर ले गया और होटल का कमरा दिला दिया। इसी दौरान होटल के कमरे में उसने छात्राओं से दुराचार का प्रयास किया। दोनों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर अपनी लाज बजाई। बाद में दोनों छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने फैसला सुनाया, जिसमें युवक को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें