फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती के नाम पर दो लाख की ठगी

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति के एवज में बेरोजगार से दो लाख रुपये ठग लिए गए। नियुक्ति को लेकर आत्मविश्वास के साथ भर्ती में गया युवक शारीरिक परीक्षा में ही बाहर हो गया। उसके पिता ने ठगों से अपने रुपये वापस मांगे तो वह मुकर गए। इस संबंध में पीड़ित के पिता की तरफ से मुकदमा लिखवाया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद नाजिम निवासी ढकरानी के अनुसार वर्ष 2012 में देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कांस्टेबल भर्ती मेले के दौरान उन्हें राजकुमार पुत्र छोटे लाल निवासी जस्सोवाला मिला। उसने उन्हें झांसे में लिया कि वह पुलिस लाइन में तैनात पीआरडी के जवान वीर सिंह रावत को जानता है। रावत की पुलिस अधिकारियों तक पहुंच है। वह उनके बेटे को कांस्टेबल बनवा देगा। उसकी बातों में आकर उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए, लेकिन भर्ती में उनका बेटा फिजिकल में ही बाहर हो गया। राजकुमार से जब उन्होंने अपने दो लाख रुपये मांगे तो वह मुकर गया। एसएसआई गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें