फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी

Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मोटर वर्कशॉप संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी मांगने वाला अपने को हिस्ट्रीशीटर जित्ती रावत का भाई बता रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं एसएसपी ने रायपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सचिवालय गेट के सामने सुभाष रोड पर फरीद खान पुत्र हाजी सईद खान की मोटर वर्कशॉप है। फरीद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को जित्ती रावत का भाई बताया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो गोलियाें से भून दिया जाएगा। धमकी देने के बाद फोन कट गया। घटना के तुरंत बाद फरीद ने 100 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने उसे रायपुर थाने जाने की सलाह दी। रायपुर थाने पहुंचे फरीद ने एसओ शंकर सिंह बिष्ट को पूरी बात बताई। इसके बाद फरीद ने एसएसपी से भी शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया जिस नंबर से फरीद को कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है। मामला आपसी लेन देन का भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें