फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थ डे टू यू रस्किन.... जन्मदिन पर रहे दिन भर व्यस्त, किताब की लांचिंग

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून/मसूरी। प्रख्यात लेखक रस्किन बांड ने रविवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने यह खास दिन अपने परिवार के सदस्यों के बीच मनाया। दोपहर बाद वह दून पहुंचे, जहां नटराज ग्रीन बुक शाप पर प्रशंसकों के बीच उन्होंने केक काटा। प्रशंसकों ने तालियाें के बीच हैप्पी बर्थ डे टू यू की धुन गाई। रस्किन के लिए दिल्ली से खास तौर पर डिजिटल केक मंगाया गया था।
विज्ञापन

यहां उन्होंने ‘ए गारलैंड आफ मेमोरीज’ किताब को लांच भी किया। इसमें भी रस्किन ने दून से जुड़ी यादों को ही अपने पाठकों से साझा किया है। यहां प्रशंसकों ने रस्किन बांड से आटोग्राफ लेने के साथ ही अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। रस्किन से उनके लेखन से जुड़े सवाल पूछे। उधर, मसूरी में सुबह से ही बांड के आइवी काटेज लंढौर में प्रशंसकों का आना-जाना लगा रहा। सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने बर्थ डे केक काटा। रस्किन से मिलने मसूरी के साथ ही बाहर से भी प्रशंसक पहुंचे। उनकी दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही घर पर शुभकामना देने वालों के फोन भी बजने लगे थे।
रस्किन बांड ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सुबह उन्होंने जल्दी बिस्तर छोड़ दिया था। तभी से प्रकाशकों के फोन आने शुरू हो गए थे। लोगों ने गुलदस्ता देकर भी उन तक अपनी शुभकामना पहुंचाई। रस्किन बांड के अभिन्न मित्र प्रो. गणेश शैली भी उनके घर पहुंचे। डिनर के लिए निमंत्रण दिया। दोपहर बाद बांड मसूरी से दून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें