फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतनाट्म पर थिरकी विदेशी बालाएं

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तहत मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजार्ट में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पुर्तगाल दल की प्रस्तुति, द्रोपदी नृत्य नाटिका और लोक नृत्यों की धूम रही। लोगों ने रात तक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को पुर्तगाल से योगगुरु अमृत सूर्यानंद के निर्देशन में टीम ने भारतीय संस्कृति का बखूबी प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदी भजनों की प्रस्तुति के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन कर लोगों को खासा प्रभावित किया।
वहीं, पुर्तगाल की नृत्यांगना नाताराजी ने भरतनाट्यम् की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। महोत्सव के संयोजक स्वामी विशुद्धानंद ने पुर्तगाल से आई टीम को रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया। उधर, दिल्ली की अनु सिन्हा और साथी कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य पर आधारित द्रोपदी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नाटिका में द्रोपदी चीरहरण का दृष्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने प्रज्ञागीत मोरचे जवानी संभाल.., गरभा नृत्य मोर आंधारी रे.., नाटक भगवान की खोज की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद असमिया नृत्य ओर छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य महुआ झरे.. ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रबंधक बीडी पेटवाल, धनपाल सिंह नेगी, विश्वनाथ बैंजवाल, बलराज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें