फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित होटल पर कब्जे का प्रयास

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मालरोड स्थित विवादित होटल हेकमंस पर मंगलवार की रात कब्जे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कब्जे का प्रयास कर रहे कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने होटल पर स्वामित्व का दावा किया। वहीं विरोध में होटल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मसूरी स्थित होटल हेकमंस पर स्वामित्व को लेकर कोर्ट में वाद चल रहा है। इसी बीच मंगलवार की रात को दिल्ली निवासी सुरेंद्र सिंह और उसके साथ आए कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह और उसके वकील वीरेंद्र कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि होटल स्वामी युसूफ से उसने उक्त होटल खरीदा है। जबकि तीन साल से खन्ना ज्वैलर्स ने जबरन कब्जा कर रखा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद होटल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ थाने में प्रदर्शन किया। होटल मैनेजर सतपाल शीलू की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें बंदूक की नोंक पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पर्वतीय बिगुल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें