फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रास्ता नहीं भटकेंगे पर्यटक

Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के साइन बोर्ड अब पर्यटकों के लिए गाइड का काम करेंगे। स्थानीय या बाहरी पर्यटकों को पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजधानी के हर चौराहे पर ऐसे महत्वपूर्ण बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद शहरों की तर्ज पर यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। एयरपोर्ट, जौलीग्रांट अस्पताल, मसूरी, सहस्त्रधारा, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा, सचिवालय, कलेक्ट्रेट, दून अस्पताल, टपकेश्वर मंदिर सहित तमाम पर्यटक और महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में साइन बोर्ड पर जानकारी होगी। इन बोर्डों पर पर्यटकों स्थलों की दूरी, मार्ग का उल्लेख होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीएम पांडे ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने पर इस दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें