फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने शादी तोड़ी तो युवती ने खाया जहर

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शादी से पांच दिन पहले ही फौजी युवक ने रिश्ते से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया। नाजुक हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को गहरा आघात लगा है। पिता अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

दून के रीठा मंडी निवासी पूर्व सैनिक हेम बहादुर थापा की बेटी का रिश्ता एक साल पहले विकासनगर निवासी फौजी अनिल थापा के साथ हुआ था। शादी के लिए पांच फरवरी की तारीख तय थी। इन दिनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह अचानक फौजी युवक ने फोन कर शादी से इंकार कर दिया। लड़के के इस फैसले से परिवार में अफरातफरी मच गई। लड़की को जब इस बात का पता चला तो उसने जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर दून अस्पताल गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्व सैनिक हेम बहादुर का कहना है कि दहेज की खटपट को लेकर रिश्ता तोड़ा गया है। वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें